PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ 89 वर्ष में निधन,

actor-dharmendra-known-as-the-he-man-of-bollywood-passes-away-at-the-age-of-89-year

.

.

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें घर ले जाया गया था और वहीं से उनका इलाज चल रहा था लेकिन अब उनका निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस

.

actor Dharmendra known as the He-Man of Bollywood passes away at the age of 89 year

.

श्मशान घाट पर किया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि धर्मेंद्र, जिनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है, का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उनका फिल्मी करियर 65 साल लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरमवीर’, ‘फूल और पत्थर’,  ‘जुगनू’ और ‘यादों की बारात’ शामिल हैं। 2023 में रिलीज हुई

.

actor Dharmendra known as the He-Man of Bollywood passes away at the age of 89 year

.

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का नाम ‘इक्कीस’ है। यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। धर्मेंद्र के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं, जिनके नाम सनी, बॉबी, विजेता और अजीता हैं। उन्होंने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की थी, जिनसे दो बेटियां हैं ईशा और अहाना।

.

.