PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक के पैर में लगी गोली,

jalandhar-police-gangster-injured-jalandhar-rural-police-encounter-goraya

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात के गोराया थाना क्षेत्र में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर नशा तस्करी और लड़ाई-झगड़े आदि पांच मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सुबह 7 बजे एनकाउंटर कर उससे इटली मेड पिस्टल, दो कारतूस और आल्टो कार बरामद की है।

.

SSP देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर खोनू खत्री गैंग का गुर्गा था और 2006 से क्राइम की दुनिया में एक्टिव है। गोराया पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी की और गुरप्रीत को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी ने अपनी गाड़ी भगा दी और पुलिस पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो गुरप्रीत के पैर में लगी। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

.

jalandhar police gangster injured jalandhar Rural police encounter Goraya

.

पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर का एक पिस्तौल और एक गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार वह कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दोसांझ कलां के चौकी इंचार्ज एएसआई सुरिंदर पाल और जंग बहादुर को सीक्रेट इनफॉर्मेशन मिली थी कि गुरप्रीत गोपी नामक युवक इलाके में घूम रहा है। ये सूचना एसएचओ गोराया के साथ शेयर की गई और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

.

इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। मिली जानकारी के अनुसार ​​​पुलिस की ​​​एक टीम कमालपुर रोड पर तैनात थी। इसने रोड पर नाका लगा रखा था। नाके पर सुबह साढ़े 7 बजे एक आल्टो गाड़ी आती दिखाई थी। इसी गाड़ी में क्रिमिनल के होने की सूचना थी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो इसे तेजी से गाड़ी को मोड़ लिया। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वो खेतों में उतर गई। इसके बाद आरोपी गाड़ी से उतारा और भागने लगा।

.

.

पुलिस भी इसे पकड़ने के लिए पीछे भागी तो इसने मारने की नीयत से फायरिंग की। दो फायर पुलिस की गाड़ी में लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने इसे काबू कर लिया। पुलिस की फायरिंग में गुरप्रीत गोपी के घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे घायल हालत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं SSP देहाती ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि गुरप्रीत गोपी सोनू खत्री गैंग से एसोसिएट था। इस पर डकैती, लड़ाई-झगड़े और नशा तस्करी के केस थे।

.

jalandhar police gangster injured jalandhar Rural police encounter Goraya

दो केसों में कोर्ट ने इसे भगौड़ा करार दिया था। पुलिस रिमांड हासिल कर इससे पूछताछ की जाएगी। SSP देहाती ने आगे यह भी बताया कि आरोपी के कब्जे से मेड इन इटली 32 बोर पिस्टल मिला है। इसके साथ दो कारतूस और आल्टो गाड़ी बरामद किए गए हैं। आरोपी अभी अस्पताल में है। इसके इलाज के बाद रिमांड लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेपन इल्लीगल है। पूछताछ में पता लगाएंगे कि ये पिस्टल कहां से लिया था, कहां से लिया था, इसके साथ कौन-कौन हैं।

.

आल्टो गाड़ी गुरप्रीत गोपी के नाम पर है। SSP ने आगे बताया कि 2006 में गुरप्रीत गोपी पर पहला पर्चा लड़ाई-झगड़े का हुआ था। इसके बाद 2011 में पर्चा हुआ। इसके बाद वह लगातार क्राइम की दुनिया में एक्टिव रहा। इस पर पंजाब के कई थानों में दर्जनों पर्चे दर्ज हैं।एसएसपी ने कहा कि सभी क्रिमिनल का यही हाल होगा। जो भी क्राइम करेगा, उसे कानून के अनुसार पुलिस कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।