PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हाईकोर्ट, जाने पूरा मामला,

after-aishwarya-rai-bachchan-abhishek-bachchan-also-reached-the-high-court-filed-petition-regarding-this-matter

PTB News मनोरंजन / नई दिल्ली : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद अब उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपनी पहचान, छवि और नाम के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिषेक ने याचिका दाखिल कर वेबसाइटों, यूट्यूब चैनलों और अन्य डिजिटल माध्यमों द्वारा उनके नाम, तस्वीर, आवाज और व्यक्तित्व के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।

.

.

उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि बिना उनकी अनुमति के इन सभी चीजों का उपयोग न किया जाए, क्योंकि इसका इस्तेमाल कई लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक फायदे के लिए कर रहे हैं। याचिका में अभिषेक बच्चन ने स्पष्ट किया है कि उनकी छवि और आवाज का दुरुपयोग किया जा रहा है, और यह सब बिना किसी कानूनी अनुमति के किया जा रहा है।

.

.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे वीडियो और कंटेंट सामने आए हैं, जो या तो पूरी तरह फर्जी हैं या एडिट किए गए हैं। इनमें से कुछ कंटेंट में उन्हें जानबूझकर विवादास्पद या आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इस याचिका के जरिए उन्होंने ‘व्यक्तित्व अधिकारों’ की रक्षा की मांग की है।

.

आपको यह भी बता दें कि ये अधिकार किसी भी व्यक्ति को यह तय करने का हक देते हैं कि उनके नाम, चेहरे, आवाज या किसी भी निजी पहचान का इस्तेमाल कैसे और किस उद्देश्य से किया जाए। अभिषेक की याचिका में यह भी कहा गया है कि डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ रही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिससे न केवल उनकी छवि प्रभावित हो रही है,

.

.

बल्कि यह निजता के अधिकारों का भी गंभीर उल्लंघन है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी एक ऐसी ही याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके चेहरे को विवादास्पद वीडियो में जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं न केवल फिल्मी हस्तियों के लिए चिंता का विषय हैं, बल्कि आम लोगों के लिए भी डिजिटल सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।