PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Immigration कंपनी से CCTV कैमरे लेकर फरार हुई महिला Travel Agent, हैरान करेगा है पूरा मामला,

female-agent-absconded-a-female-travel-agent-fled-from-the-immigration-company-with-cctv-cameras-the-whole-case-will-shock-you

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : Immigration Company चलाने वाली एक महिला द्वारा लोगों को वीजा लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला समने आया है। बताया जा रहा है कि, महिला जाली वीजा लगाकर लाखों रुपए लेकर फरार हो गई। जैसे ही महिला के गायब होने का पता चला उसके कार्यालय के आगे लोगों का तांता लग गया। मौके पर अज्जोवाल की निवासी एक महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे का पासपोर्ट जहां पर लगवाया था।

.

.

सर्वजीत नाम के एजैंट द्वारा जब उसने पासपोर्ट लगाया तो उसने उसे 1,80,000 मांगे थे। यह बात 6 महीने पहले की है। कुछ समय पहले उसने कहा कि उसका पासपोर्ट क्लियर हो गया है, 50 हजार रुपए उसे और दे। इस पर उसने कहा कि वह रुपए बाद में देगी तो एजैंट महिला ने कहा कि वह उनके साथ चलेगी। गत दिन सुबह 4-5 बजे के करीब घोड़े वाला चौक में आकर उन्होंने उसको फोन किया तो उसने कहा कि उनके कागज अभी नहीं आए हैं।

.

.

वह सुबह 10 बजे उनसे बात करेगी, लेकिन उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं। एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि किसी ने जहां पर एक लाख, किसी ने 5 लाख, किसी ने 50 हजार तो किसी ने 30 हजार रुपए दिए थे। कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने उनको जाली वीजे थमा दिए। वह आज एयरपोर्ट से वापस आए हैं। लेकिन आज वह महिला कार्यालय में नहीं थी। लेकिन उनके कार्यालय में काम करने वाली एक लड़की से जब पूछा गया कि महिला कहां है तो उसने बताया कि

.

उसे तो खुद नहीं पता कि वह महिला कहां है। उसे तो खुद भी 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। लड़की ने बताया कि मैडम का असली नाम क्या है यह वह भी नहीं जानती। मैडम ने अपना एड्रेस भी कभी नहीं बताया। कभी वह जालंधर कहती थी तो कभी चंडीगढ़ कहती थी। यही नहीं कभी तो कहती थी कि वह किराए के मकान में रहती है। इस दौरान लड़की ने बताया कि शुक्रवार को मैडम ने अपने बैंक खाते से 11 लाख रुपए निकाले तथा उसके बाद दफ्तर में आकर कैमरा उतार दिया तथा सभी का डाटा

.

.

लेकर कहां चली गई उसे पता नहीं। लेकिन आज जिन लोगों ने पैसे जमा करवाए हैं वह कार्यालय में जाकर उनके साथ विवाद कर रहे हैं। लेकिन इसमें उसका कोई दोष नहीं है। कार्यालय में काम करने वाली लड़की की माता ने बताया कि ठगी का शिकार हुए लोग उनकी बेटियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि उनकी बेटी को कुछ जानकारी नहीं है कि उक्त महिला कहां है। उनकी बेटी तो वहां 5 हजार रुपए महीने पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।