PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने शिक्षा विभाग की कोचिंग से PSTET में किया उत्कृष्ट प्रद... एच.एम.वी. के मल्टीमीडिया विभाग ने वेब एप्लीकेशंस पर 30 घंटे का किया सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूया ने CBSE कक्षा 10 के शानदार परिणामों का मनाया जश्न CBSE 10वीं परीक्षाओं में जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने जिले में फह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन आईवी वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि का मनाया जश्न स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी का आज रस्म चौथा सम्पन्न, अंतिम अरदास 25 अप्रैल को ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के सीबीएसई दसवीं बोर्ड कक्षा के धमाकेदार परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता,

फिर हुआ एयर इंडिया का विमान हादसाग्रस्त, एक्स्प्रेस फ्लाइट का नोज गियर टूटा,

air india express flight from hyderabad hard landing phuket airport

PTB Big न्यूज़ हैदराबाद : हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

.

.

एयरलाइन का बोइंग 737 MAX 8 विमान बुधवार दोपहर फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक लैंडिंग काफी जोरदार रही, जिसके चलते विमान का नोज व्हील अलग हो गया और नोज लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

.

.

इसकी वजह से कुछ अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा और कई फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हुई। विमान में मौजूद सभी 133 यात्रियों को इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि क्रू ने सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया और

.

यह भी पढ़ें : 20,000 करोड़ का क्रिप्टो घोटाला हुआ उजागर, हुई पहली गिरफ्तारी,

.

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। यह फ्लाइट भारतीय एयरलाइन की होने के कारण DGCA इस मामले का संज्ञान ले सकती है। वहीं बोइंग 737 MAX 8 विमान पहले से ही वैश्विक स्तर पर जांच और निगरानी के दायरे में रहा है, ऐसे में इस घटना की विस्तृत जांच की संभावना जताई जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया क्या इस पार्टी से लड़ेगा विधानसभा चुनाव, बढ़ी राजनितिक गलियारे में चर्चा?

.