PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

20,000 करोड़ का क्रिप्टो घोटाला हुआ उजागर, हुई पहली गिरफ्तारी,

20000 crore bitcoin scam in india cbi first arrest ayush varshney gainbitcoin scheme

PTB Business न्यूज़ दिल्ली : देश के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटालों में से एक माने जा रहे 20,000 करोड़ रुपये के कथित बिटकॉइन स्कैम में CBI ने पहली गिरफ्तारी की है। Darwin Labs के सह-संस्थापक आयुष वर्श्नेय को हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, वह श्रीलंका के कोलंबो भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

.

यह घोटाला 2015 में शुरू हुई GainBitcoin स्कीम से जुड़ा है। इस योजना को अमित भारद्वाज (अब मृत), उनके भाई अजय भारद्वाज और उनके नेटवर्क ने शुरू किया था। निवेशकों को हर महीने 10% रिटर्न का वादा किया जाता था और दावा किया जाता था कि यह कमाई बिटकॉइन माइनिंग से होगी। निवेशकों को बिटकॉइन खरीदकर कंपनी के प्लेटफॉर्म पर क्लाउड माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट में निवेश करने के लिए कहा जाता था।

.

.

यह योजना मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल पर आधारित थी, जिसमें नए निवेशक जोड़ने पर पुराने निवेशकों को अतिरिक्त लाभ का वादा किया जाता था। इसी वजह से यह स्कीम तेजी से फैल गई और हजारों लोग इसमें शामिल हो गए। शुरुआत में निवेशकों को बिटकॉइन में भुगतान किया गया, लेकिन 2017 के बाद भुगतान कम होने लगा। इसके बाद कंपनी ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी MCAP में भुगतान करना शुरू किया, जिसकी कीमत बिटकॉइन से काफी कम थी।

.

यह भी पढ़ें : CM ने किया आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ, पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित,

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पूरी तरह से पोंजी स्कीम थी और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। सीबीआई ने इस मामले में देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर और बेंगलुरु में जांच की गई। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में सभी एफआईआर को सीबीआई को सौंप दिया था। वहीं, ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रहा है और भारत व विदेशों में कई संपत्तियां अटैच कर चुका है,

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में बचा कॉमर्शियल सिलेंडर का सिर्फ 3 दिन का स्टॉक, 10 हजार शादियों पर बना संकट, घरेलू Gas बुकिंग हुई बंद, विधानसभा में हुआ हंगामा,

.

जिनमें दुबई के छह ऑफिस भी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हवाला ट्रांजैक्शन भी करते थे। इसमें Bitcoin, Ethereum, USDT और Tron जैसी डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं। ED ने करीब 69 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है और विदेशों से मदद मांगी गई है ताकि अपराध से जुड़े पैसों का पता लगाया जा सके। अप्रैल 2024 में ईडी ने कारोबारी राज कुंद्रा की करीब

.

यह भी पढ़ें : पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया क्या इस पार्टी से लड़ेगा विधानसभा चुनाव, बढ़ी राजनितिक गलियारे में चर्चा?

97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच थी। इसमें जुहू का फ्लैट, पुणे का बंगला और कुछ इक्विटी शेयर थे। यह फ्लैट उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर बताया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी घोटाला हो सकता है। अनुमान है कि इसमें करीब 29,000 बिटकॉइन शामिल थे और हजारों निवेशकों से ठगी की गई। फिलहाल CBI और ED इस मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना तलाश रही हैं और देश-विदेश में फैले नेटवर्क की जांच जारी है। 

.