PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का जादू, स्वतंत्रता दिवस समारोह में... मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में साईंस कॉलेज, एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय और एम्स स्तर के आयुर्वे... आईवी वर्ल्ड स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के रंगों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਨੇ 2 ਪੰਜਾਬ ਐੱਨ. ਸੀ. ਸੀ. ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਤਿਰੰਗਾ ਰੈਲੀ ਨਾਲ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ “तीयां दा मेला... नन्हे-मुन्नों से युवा पीढ़ी तक, इनोसेंट हार्ट्स ने देशभक्ति के उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानद... एच.एम.वी. की बी.वोक. (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-VI की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन कि... नांदेड़ में अपने ऊपर हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तोड़ी चुप्पी पंजाब पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, 11 अफसरों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा प...

अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही

Akal Takht declares CM guilty of religious misconduct and acting against the Pant

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार को अपने फैसले में कहा कि CM भगवंत मान के वायरल वीडियो की जांच देश की 2 नामी लैब से करवाई गई और इसमें वीडियो सही निकला। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था, अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित कर दिया है। यह फैसला सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने

.

.

अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर स्थित अकाल तख्त सचिवालय की फसील (प्राचीर) से सुनाया। अकाल तख्त ने यह फैसला भगवंत मान की कथित शराब वाली वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद सुनाया। जत्थेदार गड़गज ने अपने संबोधन में कहा- वायरल वीडियो की फॉरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद सामूहिक तौर पर सिखों ने कार्रवाई के लिए कहा था। इस पर सिखों के पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों ने मीटिंग कर इस मुद्दे पर चर्चा की और मान को गुरु विरोधी और

.

.

खालसा पंथ विरोधी करार दिए जाने का फैसला लिया। अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा- पूरा खालसा पंथ और गुरु नामलेवा अब सीएम मान को मुंह न लगाए। इसके साथ ही अकाल तख्त साहिब ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के उन सभी सिख विधायकों को भी तलब कर लिया जिन्होंने मान सरकार के उस बेअदबी कानून पर साइन किए जिसे अकाल तख्त साहिब गलत ठहरा चुका। इस बीच, अकाल तख्त के फैसले के बाद पंजाब में AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने एक बयान जारी कर कहा

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की,

.

कि यदि ये मान भी लिया जाए कि वायरल वीडियो सही है, फिर भी ये साबित नहीं होता कि उस वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है? गौरतलब है कि इस मुद्दे पर 15 जनवरी 2026 को CM मान को अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया था जहां पहुंचकर उन्होंने अपनी सफाई पेश की थी। उसके बाद अकाल तख्त ने वायरल वीडियो की लैब से जांच कराने का फैसला लिया और सोमवार को इससे जुड़ी जांच रिपोर्ट जत्थेदार ने पढ़कर सुनाई।

.

यह भी पढ़ें : ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल

.