PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक,

Pallavi of HMV Wins Gold Medal at Himachal Pradesh Open State Wrestling Tournament

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नांमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय एवम अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।पल्लवी की यह उपलब्धि बहुत प्रशंसनीय हैं।

.

.

कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्नराज्यों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें पल्लवी ने अपने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं अथक परिश्रम के बल पर प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। उसकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रेक्टिस के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

.

.

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने पल्लवी को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि एच एम वी सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं।पल्लवी की यह उपलब्धि महाविद्यालय की खेल परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने वाली है तथा अन्य छात्राओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पल्लवी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा को उजागर करेंगी। इस अवसर पर खेल विभाग की प्रध्यापिकाओं श्रीमती रमनदीप, सुश्री गुरिंदर एवं सुश्री प्रगति ने भी पल्लवी को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता उसके समर्पण, कड़ी मेहनत और नियमित प्रेक्टिस का परिणाम है।

.

उन्होंने कहा कि पल्लवी ने जिस उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, वह अन्य खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक है। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी पल्लवी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं एवम आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा देश और संस्थान का नाम रोशन करेगी।

.

.