PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से दुःखद ख़बर, अकाली दल पार्टी के सीनियर नेता की हुई करंट लगने से दर्दनाक मौत,

akali dal s jathedar and senior leader kamaljit singh ghumman died due to electrocution

PTB Sad न्यूज़ भोगपुर : जालंधर के अधीन पड़ते करतारपुर के सर्कल जमालपुर के अकाली दल बादल के सर्कल जत्थेदार और सीनियर अकाली नेता कमलजीत सिंह घुम्मण को बीती रात जनरेटर बंद करते समय बिजली का करंट लगने कारण मौत हो जाने की दुखदाई खबर मिली है ब्लाक भोगपुर के गांव जमालपुर के निवासी कमलजीत सिंह घुम्मण बीती रात अपने खेतों में जरनेटर चला कर फसल को पानी लगा रहे थे। फसलों को पानी लगाने के लिए दो ट्रैक्टरों और अलग-अलग यूनिट चल रहे थे।

गत रात 11 बजे के करीब जब उन्होंने काम खत्म करके एक ट्रैक्टर बंद कर दिया और दूसरे ट्रैक्टर के जरनेटर का स्विच काट कर तारें खोलने की कोशिश की परन्तु स्विच में खराबी आ जाने कारण बिजली सप्लाई चालू रही जिस कारण उनको करंट लग गया। उनके साथ काम कर रहे नौकर ने तुरंत ट्रैक्टर बंद किया और उनको तुरंत भोगपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उनको जालंधर रैफर कर दिया गया परन्तु जालंधर पहुंचने और डाक्टरों की तरफ से उनको मृतक घोषित कर दिया गया।

जत्थेदार घुम्मण की मौत की खबर मिलते ही इलाके भर में भारी संख्या में अकाली नेता और समाज सेवी लोग उनके घर अफसोस करन के लिए पहुंच गए पूर्व चेयरमैन और अकाली दल के उप प्रधान गुरदीप सिंह लाहदड़ा, शबदल सिंह, तलवंडी अवतार सिंह पचरंगा पूर्व उप चेयरमैन गुरचरण कोटली समेत भारी संख्या में नेताओं ने घुम्मण के घर पहुंच कर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया है। जत्थेदार कमलजीत सिंह घुम्मण के भाई हरप्रीत सिंह घुम्मण ने बताया है कि मृतक कमलजीत घुम्मण की बेटी कनाडा में है जो कि रविवार शाम वापिस लौट रही है और सोमवार सुबह गांव जमालपुर के श्मशानघाट में उनका का अंतिम संस्कार किया जाएगा।