PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

नेशनल हाइवे पर अकाली नेता की गोलियां मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या,

akali leader shot dead batala national highway going amritsar with friend big Breaking News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ बटाला : बटाला में नेशनल हाईवे पर एक अकाली नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। प्रथम जानकारी के अऩुसार गांव शेखुपुरा में एक अकाली कार्यकर्ता की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से भीन डाला। मृतक अजीत पाल सिंह निवासी शेखुपुरा की पत्नी पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर है।

जानकारी के अनुसार अजीत पाल सिंह अपने किसी दोस्त के साथ कार में बैठकर अमृतसर जा रहे थे। गांव घसीटपुर के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार को रोका और उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से अजीत पाल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए, उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने परिवार व मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर दिए हैं। बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं हाईवे पर CCTV कैमरों की जांच भी शुरू की गई है। कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ जालंधर में भी सोनू बाऊंसर की कत्ल कर दिया गया है। जानकारी है कि सोनू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास था। पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते आपसी रिश्तेदारों ने ही सोनू का कत्ल किया है।

Latest News