PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

जालंधर में आखिर क्यों चली गोलियां, एक की हुई मौत, एक घायल, जाने पूरा मामला,

punjab jalandhar firing satnampura jalandhar 1 dead 1 injured rurkan resident sonu came to meet friend baljinder cousin brother shot him

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में थाना रामामंडी के तहत आने वाले सतनामपुरा (गुरु नानक पुरा) में देर रात गोलियां चलने से दहशत फैल गई / इस गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है / महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / मरने वाले व्यक्ति की पहचान रूड़कां (गोराया) निवासी रविंदर सिंह उर्फ सोनू रूड़कां के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला को शहर के ऑक्सफोर्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / उसकी पहचान कुलजीत कौर के रूप में हुई है /

सतनामपुर निवासी बलजिंदर सिंह जो कि एक बाउंसर कंपनी भी चलाता है उसे मिलने के लिए उसका दोस्त रविंदर उर्फ सोनू आया हुआ था / बलजिंदर, सोनू और उनकी माता घर के बाहर कार के पास खड़े थे / इतने में बलजिंदर के ताया का लड़का गुरमीत सिंह औलख जो कि टैक्सी यूनियन का प्रधान है, बाइक पर आया और कार में टक्कर दे मारी / इस पर मामूली सा विवाद हो गया। गुरमीत पूरी तरह शराब के नशे में धुत था / बलजिंदर ने किसी तरह से अपने ताय के लड़के गुरमीत औलख को अपने घर के साथ ही लगते उनके घर के गेट के अंदर पहुंचाया /

गुरमीत औलख को जैसे ही चाचा का लड़का बलजिंदर उसके घर के अंदर छोड़ कर आया तो कुछ ही देर में वह हाथ में अपना लाइसेंसी हथियार लेकर आ गया / उसने आते ही सीधे पहली गोली रविंदर सोनू को मारी / गोली छाती पर लगी / वह वहीं पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी / दूसरी गोली गुरमीत ने अपने चाचा के लड़के बलजिंदर औलख को मारी लेकिन वह बच गया / तीसरी गोली उसने अपनी चाची और बलजिंदर की माता कुलजीत कौर को मारी / गोली कुलजीत कौर के पांव में जाकर लगी / गोलियां मारने के बाद गुरमीत अपने घर में छिप गया /

बलजिंदर और उनके पड़ोसी तुरंत प्रभाव से गोली लगने के बाद रविंदर सोनू और बलजिंदर की माता कुलजीत कौर को ऑक्सफोर्ड अस्पताल में लेकर आए / जहां से रविंदर सोनू को डैड डिक्लेयर कर उसकी बॉडी सिविल अस्पताल में भेज दिया / घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ निर्मल सिंह एसएचओ रामामंडी के साथ मौके पर पहुंचे / उन्होंने गोली मारने वाले गुरमीत सिंह औलख को गिरफ्तार कर लिया / बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों की किसी बात को लेकर कोई पुरानी रंजिश पहले से ही चल रही थी /

Latest News

Latest News