PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कैप्टन इतिहास की किताबों को लेकर अकालियों पर बरसे,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

कहा अकाली दल ने कर दिया पंजाब को बर्बाद, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़  (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इतिहास की स्कूली किताबों के मामले पर झूठा प्रचार करने वाले अकालियों पर बरसते हुए शाहकोट के लोगों को अपने इलाके और राज्य की बेहतरी के लिए वोटें डालने की अपील की /

आज यहाँ शाहकोट उप चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी के नामांकन पत्र दाखि़ल करने से पहले उनके साथ विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ़ बादलों के नेतृत्व वाले अकाली दल ने अपने 10 वर्षों के शासन के दौरान पंजाब और पंजाबियों के कुछ भी नहीं किया और दूसरे तरफ़ आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खहरा लोगों के कल्याण के साथ जुड़े मसले उठाने की बजाय झूठ-पे-झूठ फैला कर लोगों को गुमराह कर रहा है /

Akalis propaganda on history Capton

लाडी की तरफ से एस.डी.एम. के कार्यालय में कागज़ दाखि़ल करने के मौके उनके साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता आशा कुमारी और हरीश चौधरी के अलावा राणा गुरजीत सिंह, राजिन्दर कौर भठ्ठल और चौधरी संतोख सिंह उपस्थित थे। /

दाना मंडी में रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल या खहरा की तरह सिफऱ् ढींगे हांक कर समय नहीं बीताते परन्तु वह शाहकोट के लोगों को उनकी सभी जायज माँगें पूरी करने का भरोसा देते हैं / कैप्टन अमरिंन्दर सिंह ने कहा कि हरदेव सिंह लाडी को वोट देने का मतलब पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए वोट देना होगा क्योंकि सिफऱ् कांग्रेस पार्टी ही सूबे को तरक्की और ख़ुशहाली की राह पर ला सकती है और एक-एक चुनावी वायदा पूरा करने में विश्वास रखती है / मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लाडी को अरसे से जानते हैं जो साफ़ दिल और दृढ़ निश्चय वाले मनुष्य हैं /

कैप्टन अमरिंन्दर सिंह ने कहा कि अकालियों ने अपने शासनकाल के दौरान सूबे का सर्वनाश कर दिया / उन्होंने कहा कि सूबे के पुनर्गठन से लेकर अकालियों का इतिहास पंजाब के हित तबाह कर देने वाला है / मुख्यमंत्री ने कहा कि सेहत से शिक्षा और कृषि से उद्योग तक शिरोमणि अकाली दल ने सूबे की हरेक संस्था तबाह कर दी और अब जब अकाली विरोधी पक्ष में हैं तो भी वह पंजाब और पंजाबियों की तरक्की और ख़ुशहाली के विरुद्ध लगे हुए हैं /

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से लाडी की गिरफ़्तारी की की जा रही माँग पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस बयान को बेतुका कह कर रद्द कर दिया / उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री बेतुकी बातें कर रहा है / उन्होंने पूछा, ‘क्या सुखबीर चुनाव आयोग की नुमायंदगी करता है?’

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सांसद संतोख सिंह उपस्थित थे /