PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सोमवार को फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान हुआ बवाल, जाने वजह,

amarnath yatra 2022 Due to the ruckus during the Amarnath Yatra which resumed on Monday PTB Big breaking News

PTB Big न्यूज़ जम्मू : जम्मू में मौसम साफ होने पर सोमवार को एक बार फिर अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्पों के लिए रवाना किया गया। उधर पहलगाम मार्ग पर पंजतरणी में रोके गए श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए भेजा गया, लेकिनी बारिश शुरू होने पर कुछ देर के लिए यात्रा को रोकना पड़ा।

पवित्र गुफा के पास आई बाढ़ में श्रद्धालुओं के लापता होने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार को आंध्रप्रदेश के 37 में से 35 तीर्थयात्री सुरक्षित घर पहुंच गए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के 2 तीर्थयात्री गुनिशेट्टी सुधा और कोठा पार्वती का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अमरनाथ यात्रा के ऐतिहासिक मार्ग चंदनवाड़ी का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य, लंगर, रहने-ठहरने एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और सफाई कर्मियों से बातचीत की। वहीं श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु अब अगले आदेश तक रात के समय गुफा पर नहीं रुक पाएंगे, बल्कि उन्हें दर्शन करके पंचतरणी या बालटाल वापस आना होगा।

श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन के प्रधान राजन कपूर ने बताया कि बोर्ड ने आदेश में कहा है कि अब बालटाल यात्रा मार्ग से गुफा पर दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों को तड़के 3 बजे से 8 बजे तक निकलने दिया जाएगा, जबकि शाम 4 बजे के बाद गुफा में दर्शन का समय बंद कर दिया जाएगा, ताकि यात्री उचित समय पर वापसी पंचतरणी या बालटाल आ सकें।