PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नहीं हटेंगी भिंडरांवाला व समर्थकों की PRTC और PEPSU की बसों में लगी तस्वीरें, जाने क्यों?

pepsu took its order back pictures bhindranwala longer removed punjab roadways buses

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) और PEPSU की कुछ बसों पर लगी जरनैल सिंह भिंडरांवाला व अन्य समर्थकों की तस्वीरों को अब नहीं हटाया जाएगा। बीते दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पंजाब रोडवेज की विभिन्न यूनियनों ने सरकार के इस फैसले पर ऐतराज जता दिया था, जिसके बाद PEPSU ने तस्वीरों को हटाने के आदेश वापस ले लिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता प्रोफेसर महिंदरपाल सिंह ने इसके लिए PEPSU की MD पूनमदीप कौर के साथ बैठक की, जिसके बाद PEPSU ने आदेश वापसी का लेटर जारी कर दिया। गौरतलब है कि पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) और PEPSU की कुछ बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों की तरफ से जरनैल सिंह भिंडरावाला व समर्थकों की तस्वीरों अपनी बसों पर लगाई गई थीं,

जिस पर पंजाब पुलिस ने ऐतराज जताया और बसों से तस्वीरों को हटाने के आदेश जारी कर दिए। इन आदेशों के आधार पर ही PEPSU ने भी लेटर जारी करके इन्हें हटाने के लिए कह दिया था। ADGP लॉ एंड ऑर्डर पंजाब कार्यालय की तरफ से प्रदेश के कमिश्नरों व जिला प्रमुखों को आदेश जारी किया गया था, जिसमें बसों के नंबर भी अंकित किए गए और स्पष्ट बताया गया कि बरनाला,

बठिंडा व संगरूर डिपो की PRTC और PEPSU की कुछ बसों पर जरनैल सिंह भिंडरांवाला, जगतार सिंह हवारा की तस्वीरों के अलावा कुछ भड़काऊ शब्दावली भी लिखी गई है। ADGP ने जल्द से जल्द सार्वजनिक व सरकारी बसों से इन तस्वीरों व स्लोगन को हटाने के आदेश दिए हैं। SGPC के सदस्य गुरचरण सिंह गरेवाल की तरफ से पुलिस विभाग के आदेशों की निंदा की गई थी। उनका कहना था कि इन आदेशों में जरनैल सिंह भिंडरावाला व अन्य समर्थकों की तस्वीरों को ऐतराज योग्य बताया गया, जो गलत है।