PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रूस के लिए अमेरिका ने बंद किया एयरस्पेस, यूक्रेन में नहीं उतारेगा अपनी सेना

america closes airspace for russia will not launch its army in ukraine

PTB Big News वाशिंगटन : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज छठा दिन है। वहीं इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने State of the Union Address में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बड़ा निशाना साधा है। एक तरफ उन्होंने पुतिन पर रूसी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगा दिया है, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। रूस पर तमाम तरह की पाबंदी लगाने से लेकर यूक्रेन की मदद करने के ऐलानों तक, राष्ट्रपति बाइडेन ने कई मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है।

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुतिन की गलती रूसी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी। रूस के खिलाफ सबसे बड़ा ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने देश का एयरस्पेस रूस के लिए बंद कर दिया है। अभी तक नाटो के कई देश पहले ही रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर चुके हैं। अब अमेरिका ने भी ये कदम उठा रूस को पूरी तरह आइसोलेट कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है।

अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडन ने कहा कि पूरा यूरोपीय संघ मिलकर काम कर रहा है। हम पुतिन और उनके सहयोगियों की सम्पत्ति को जब्त कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए 100 करोड़ डॉलर की मदद देने का एलान भी किया। अपने संबोधन के दौरान जो बाइडन ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया कि हम रूस के खिलाफ हर तरह के प्रतिबंध लगाएंगे लेकिन युद्ध के लिए अपनी सेना को नहीं भेजेंगे।

बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम नाटो की धरती पर कभी भी किसी को कब्जा करने नहीं देंगे। नाटो की जमीन की हर हाल में रक्षा करेंगे। इसके एक इंच पर भी किसी को कब्जा करने नहीं देंगे।अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ एक जुट होकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पुतिन की तानाशाही रोकने के लिए ये देश हर कदम उठा रहे हैं। यूरोपीय संघ के देश रूस में शासन करने वाले लोगों की नावों, उनके लग्जरी अपार्टमेंट, निजी जेट विमानों को जब्त कर रहे हैं।