PTB Big न्यूज़ मुंबई / महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई हत्या की दो अलग-अलग घटनाओं से दहल गई है / मुंबई पुलिस ने अंटॉप हिल इलाके में एक शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है / आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की है /
मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है / दूसरा केस कालाचौकी इलाके में दर्ज हुआ है / यहां एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या की है / आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है / IPC की धारा 302 के तहत उस पर केस दर्ज किया गया है /
मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक मुंबई के अंटॉप हिल इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई / इस मामले में आगे की तफ्तीश जारी है / यह खबर न्यूज एजेंसियों द्वारा दी गई है / मुंबई में ही कालाचौकी इलाके से हत्या की दूसरी खबर सामने आई है /
यहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्ममता से हत्या कर दी है / छोटे भाई का उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था / इस पर बड़े भाई को गुस्सा आया / गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने अपने छोटे भाई की जान ले ली / इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है /
शहर में एक के बाद एक दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है / जिस निर्ममता से अंटॉप हिल में हत्या कर शख्स को जलाने की कोशिश की गई है, उसे देख कर किसी की भी रुह कांप सकती है / कालाचौकी में भी एक शख्स ने अपने छोटे भाई को चाकू से गोद डाला / कोई गुस्से में अपने भाई की भी इतनी निर्ममता से हत्या कर सकता है, यह जानकर और सुनकर मुंबई पुलिस भी सकते में है /





































