PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

ताजमहल में लगी अचानक आग, चारों ओर देखते ही देखते फैला धुएं का गुबार,

fire-breaks-out-at-taj-mahal-smoke-billows-from-the-surrounding-area-lt-line-joint-suffers-short-circuit-delhi

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : ताजमहल के दक्षिणी गेट परिसर के पास अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एलटी लाइन के ज्वाइंटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी। आग लगते ही ताजमहल परिसर से धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर पर्यटक और स्थानीय लोग घबरा गए।

.

.

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कर्मचारियों ने तुरंत टोरेंट पावर कंपनी को सूचित किया। कंपनी की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दो घंटे का शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, दक्षिणी गेट परिसर की दायीं ओर स्थित कोठरियों के ऊपर से एलटी लाइन गुजरती है। उसी लाइन के ज्वाइंटर से चिंगारी उठी,

.

.

जिसके बाद प्लास्टिक ज्वाइंटर में आग भड़क गई और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया। सौभाग्य से, दक्षिणी गेट सुरक्षा कारणों से पहले से ही बंद था, इसलिए किसी सैलानी या कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और स्मारक को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

.

.

मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है और परिसर की बिजली व्यवस्था अब सामान्य कर दी गई है। इस घटना के बाद टोरेंट पावर और एएसआई ने सुरक्षा जांच तेज कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी कोई तकनीकी गड़बड़ी दोबारा न हो। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ताजमहल पूरी तरह सुरक्षित है और स्मारक के अंदर पर्यटकों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है।

.