PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमेरिका में रहने के क्रेज में एक दिन में बिक गए 1000 के करीब गोल्ड कार्ड, अमेरिकी मंत्री के इस दावे से हुई दुनिया हैरान,

america-us-commerce-secretary-howard-lutnick-claimed-he-sold-1000-trump-gold-card-in-one-day

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ वक्त पहले गोल्ड कार्ड स्कीम पेश की थी, जिसमं अमेरिका में 5 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाले लोगों को परमानेंट रेजीडेंसी और ऑप्शनल सिटीजनशिप ऑफर की जाती है। ऐसा लगता है कि ट्रंप की ये पॉलिसी काफी हिट होने वाली है। यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी के दावों से तो ऐसा ही लगता है। दरअसल अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी होवर्ड लुटनिक ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार ने एक ही दिन में 1000 गोल्ड कार्ड बेच दिए हैं।

.

.

डोनाल्ड ट्रंप के गोल्ड कार्ड स्कीम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि अगले दो हफ्तों में इसे आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया जाएगा। लुटनिक ने कहा कि एलन मस्क इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर रहे हैं। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए लुटनिक ने दावा किया कि गोल्ड स्कीम पाने के लिए कई लोग कतार में है। उन्होंने कहा कि अभी योजना शुरुआती चरण में है, लेकिन फिर भी कल मैंने 1000 गोल्ड कार्ड बेच दिए हैं। 

.

लुटनिक ने पॉडकास्ट में कहा कि अगर मैं अमेरिका का नागरिक नहीं होता, तो मैं अपने पत्नी और बच्चों के लिए गोल्ड कार्ड खरीदता। अगर कभी देश में आपातकालीन स्थिति पैदा होती, तो मैं सीधा अमेरिका आ जाता। अगर देखा जाए, तो लुटनिक का दावा अमेरिका की इकोनॉमी के लिए काफी महत्वपूर्ण बदलाव वाला साबित हो सकता है। अगर हर रोज अमेरिका में 1000 गोल्ड कार्ड बिक जाते हैं, तो इससे अर्थव्यवस्था को काफी बल मिलेगा।

.

.

गोल्ड कार्ड के क्या फायदे?:-

अमेरिका में गोल्ड कार्ड खरीदने के लिए 5 मिलियन डॉलर का निवेश करना होगा।
गोल्ड कार्ड धारकों को कभी भी अमेरिका में आने और रहने का अधिकार मिलेगा।
गोल्ड कार्ड धारक अमेरिका में नागरिकता भी हासिल कर सकते हैं, लेकिन यह वैकल्पिक है।
गोल्ड कार्ड होल्डर्स को ग्लोबल टैक्स से छूट मिलेगी।

.