PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कनाडा सरकार ने PR का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों को दिया बड़ा झटका, लाखों भारतीयों पर गिरेगी गाज,

canada-removes-the-lmia-extra-points-from-express-entry-pool-system-lakhs-of-indians-will-be-affected-canada-visa

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा में PR पाने के लिए लोग LMIA पर 30 से 60 लाख रुपये तक खर्च कर रहे थे। कनाडा सरकार द्वारा दी गई मुफ्त सुविधा को लोगों ने गैर कानूनी धंधा बना लिया था और एक LMIA को 30 से 50 लाख रुपये में बेचा जा रहा था। कनाडा सरकार को इसका पता चलते ही रोक की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो गई थी। PR का इंतजार कर रहे लाखों भारतीयों को कनाडा सरकार ने झटका दिया है।

.

एक्सप्रेस एंट्री पूल सिस्टम में फाइल लगाकर बैठे लाखों लोगों को श्रम बाजार प्रभाव मूल्यांकन (LMIA) के जरिये मिले अतिरिक्त 50 से लेकर 200 अंक हटा दिए गए हैं। LMIA के 50 से 200 अंक के जरिये आवेदकों को एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के माध्यम से स्थायी निवास (PR) का आमंत्रण (ITA) प्राप्त करने की अधिक संभावना होती है। Canada के Former Immigration मंत्री मार्क मिलर मंत्री पद जाने से पहले इसकी घोषणा कर चुके थे।

.

.

21 मार्च को करीब 4 घंटे के लिए सभी फाइल से ये अंक काटकर ट्रायल किया गया था और बाद में ये अंक दोबारा जुड़ गए थे, लेकिन Canada में मंगलवार सुबह होने के साथ ही सरकार द्वारा ये अतिरिक्त अंक काटने की घोषणा करते ही सभी फाइल से LMIA के जरिये प्राप्त 50 से 200 अंक हटा दिए गए। यह परिवर्तन एक्सप्रेस एंट्री पूल में उन सभी उम्मीदवारों के CRS स्कोर को प्रभावित करता है,

.

जिनके पास पहले व्यवस्थित रोजगार के लिए अतिरिक्त अंक मिल चुके थे। आपको यह भी बता दें कि जिन उम्मीदवारों को पहले से ही Canada PR के लिए आमंत्रण मिल चुके हैं या जिनके आवेदन प्रगति पर हैं वे इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे। 23 दिसंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति में IRCC ने कहा था कि अतिरिक्त अंकों को हटाना एक अस्थायी उपाय है,

.

.

लेकिन यह नहीं बताया कि उपाय कब समाप्त होगा। सरकार ने अपने वेबपेज पर इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा (Immigration Refugees and Citizenship Canada) ने लिखा है कि उम्मीदवारों के नए स्कोर को सही ढंग से दिखाने में कुछ दिन लग सकते हैं और सरकार ने प्रभावित उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे संपर्क न करें जब तक कि

.

उनका स्कोर एक सप्ताह से अधिक समय तक अपडेट न हो। पिछले जनरल एक्सप्रेस एंट्री ड्रा सिस्टम (General Express Entry Draw System) का स्कोर 521 रहा था, जिसके और कम होने की संभावना जताई जा रही थी, जिन आवेदकों का स्कोर 500 था अब उनके 50 अंक कटने से 450 रह गया है। ऐसे में अगर अगला ड्रा 500 या 490 भी आ जाए 450 स्कोर वालों की पीआर होना अब दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।