PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, राजा वड़िंग का बड़ा ब्यान, लोगों का किया धन्यवाद, कहा साल 2027 रहेगा कांग्रेस का,

पंजाब, राजा वड़िंग का बड़ा ब्यान, लोगों का किया धन्यवाद, कहा साल 2027 रहेगा कांग्रेस का,

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में साल 2024 चुनावों के नाम रहा। 2022 में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के लोगों का चुनावों में सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि कुछ-कुछ महीनों के बाद तीन महत्वपूर्ण चुनाव हुए हैं। जिसमें कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिससे स्पष्ट है कि 2027 पंजाब कांग्रेस का वर्ष रहेगा।

.

.

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश पोस्ट करते हुए कहा- इस चुनावी वर्ष ने कांग्रेस पंजाब के हर कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी की कड़ी मेहनत का प्रमाण दिया है। जमीनी स्तर पर निरंतर प्रयासों के माध्यम से हमने अपनी ताकत को बढ़ाया है और पंजाब की सच्ची आवाज बनकर उभरे हैं। लोकसभा से लेकर पंचायत और नगर निगम (MC) चुनावों में लोगों ने यह दिखा दिया है

.

पंजाब, राजा वड़िंग का बड़ा ब्यान, लोगों का किया धन्यवाद, कहा साल 2027 रहेगा कांग्रेस का,

.

कि 2027 पंजाब कांग्रेस का वर्ष है। 2022 में आम आदमी पार्टी ने 93 सीटें हासिल कर इतिहास रचा था। लेकिन 2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 7 सीटें हासिल की और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर सिमट गई। उप-चुनावों में भी आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे रही, लेकिन पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर का गढ़ मानी जाने वाली संगरूर में हार गई।

.

.

पंचायती चुनावों की बात करें तो कई हारे कांग्रेसी इस समय हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं। जिनमें अधिकतर केस एफिडेविट रद्द किये हैं। पंजाब में 5 शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव संपन्न हुए हैं। सिर्फ पटियाला एकमात्र सीट है, जहां आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने में सफल रही है। अन्य चारों सीटों में से दो पर कांग्रेस और दो पर आम आदमी पार्टी आगे हैं। लेकिन, चारों सीटों पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है।

.