PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

निजी अस्पतालों में आयुष्मान मरीजों से रुपए बसूलने के मामले आए सामने,

punjab-money-from-ayushman-patients-have-come-light-in-many-private-hospitals-bathinda

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में कई निजी अस्पतालों में आयुष्मान मरीजों से रुपए लेने के मामले सामने आ रहे हैं। वे सर्जरी से पहले जांच में होने वाले खर्च का भुगतान मरीजों से करा रहे हैं, जबकि इस खर्च को भी पैकेज में शामिल करने का प्रावधान है। वहीं ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जहां शाम 4 बजे के बाद आयुष्मान मरीजों का पंजीकरण ही नहीं कर रहे हैं।

.

आयुष्मान योजना में यह भी प्रावधान है कि कहीं जाते वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई और तत्काल जेब में कार्ड नहीं है तब भी योजना का लाभ मिल सकता है। बशर्ते बाद में परिजन द्वारा समय पर कार्ड उपलब्ध करा दें। योजना में 4 से 5 दिन बाद भी स्टेट मुख्यालय को रिपोर्ट भेजे जाने का विकल्प है। लेकिन निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की सर्जरी प्लान करने के बाद डायग्नोसिस में होने वाले खर्च को

.

.

पैकेज में शामिल करने बजाय शुरुआती जांच के नाम पर मरीजों से अलग से शुल्क वसूल किए जा रहे हैं। इसी तरह जन्म लेने के बाद अगर नवजात शिशु का वजन कम व पीलिया जैसी बीमारी होने पर बच्चे को एसएनसीयू यानी स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में रखा जाता है। निजी अस्पतालों द्वारा एसएनसीयू की सुविधा के लिए परिजनों से प्रतिदिन 5 हजार रुपए वसूल किए जाते हैं।

.

.

अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल के बाद भी पोर्टल स्लो और कार्ड गलत बताकर परिजनों को परेशान किया जा रहा है। जबकि इस संबंध में परिजनों द्वारा समय-समय पर स्टेट शिकायत निवारण कमेटी के पास शिकायत भी किए जाते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इस संबंध में कार्यकारी सिविल सर्जन नवदीप सिंगला का कहना है कि मामले की जांच कर जरूरी हिदायतें जारी की जाएगी, वहीं गाइडलाइन के तहत बनती कार्रवाई भी की जाएगी।

.

.

Latest News