PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट में हुआ जोरदार धमाका, श्रद्धालु घायल, ब्लास्ट की CCTV भी आई सामने,

amritsar blast near golden temple updates saragarhi parking heritage street video evidence punjab police PTB Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में शनिवार देर रात करीब 12 बजे हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ। इससे सारागड़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगा कांच चारों तरफ फैल गया। यह कांच 5 से 6 श्रद्धालुओं को लगा, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक हादसा है। इसी बीच धमाके की CCTV सामने आ गई है, जिसमें ब्लास्ट, निकलती चिंगारियां और धुआं साफ दिख रहा है। फिलहाल मामले की फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।

हादसा गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट में सारागड़ी सराएं के सामने व पार्किंग के बिल्कुल बाहर हुआ। तकरीबन 12 बजे लोग हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। पास में ऑटो से दूसरे राज्य की करीब 6 टूरिस्ट लड़कियां आई थी। जिन पर कांच गिरा। साथ ही पास के बैंच पर एक युवक सो रहा था, जिसकी टांग में कांच का बड़ा टुकड़ा लगा और वह घायल हो गया। एक अन्य शख्स के भी बाजू पर मामूली चोट आई।

चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच को शुरू किया गया। लोगों में धमाके को आतंकी हमले से मिला कर देखा जाने लगा, लेकिन कुछ समय बाद ही जांच में पुलिस ने साफ कर दिया कि यह कोई हमला नहीं है, एक हादसा है। लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान आसपास पोटेशियम की दुर्गंध फैल गई थी। तकरीबन 10 से 15 मिनट तक वे दुर्गंध रही।

खिड़की के पास पाउडर नुमा पदार्थ भी फैला हुआ था। हालांकि पुलिस इसे लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह का कहना है कि हादसा आतंकी नहीं है, यह स्पष्ट है। लेकिन कारण का अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फोरेंसिक विभाग की टीमें आज जांच करेंगी। सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्किंग का कांच टूटा कैसे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई धमाका नहीं है। धमाका होता तो बिल्डिंग को नुकसान होता, सिर्फ कांच ना टूटता। धमाके के निशान मिलते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बाहर मौसम ठंडा और पार्किंग के अंदर उमस होने से शीशा पटक भी सकता है। शीशे के टूटने और अत्यधिक आवाज आने के लिए ही फोरेंसिक विभाग की टीम को जांच के लिए कहा गया है।

Latest News