PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

जालंधर के प्रसिद्ध वकील की काली करतूत, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला,

fir-registered-against-lawyer-r-k-bajaj-son-vishal-bajaj-and-son-in-law-vishal-syal-residents-of-central-town-jalandhar-city

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के एक प्रसिद्ध वकील ने अपने बेटे और दामाद के साथ मिलकर बहू की न्यूड फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने सैंट्रल टाऊन के रहने वाले वकील आर.के बजाज, बेटे विशाल बजाज और दामाद विशाल स्याल पर IT Act एवं अन्य संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। पीड़ित महिला द्वारा साल 2022 में उक्त मामले में संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जहां पुलिस द्वारा दो साल की जांच के बाद FIR दर्ज हुई।

.

साइबर सैल पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 21 के मुताबिक पीड़ित महिला की शादी सैंट्रल टाऊन के रहने वाले विशाल बजाज के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके बेटा हुआ, जिसकी उम्र करीब अब 4 साल है, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशे करने का आदी है। जब वह उसे नशा करने के लिए रोकती तो उल्टा पति उससे गाली-गलौज करता, जिससे परेशान होकर वह जुलाई 2022 में अपने मायके परिवार आ गई।

.

जिसपर उसके ससुरालियों द्वारा उसे और उसके परिवार को धमकियां दी गई। ससुरालियों द्वारा धमकी दी गई कि वह उन्हें अपना 4 साल का बेटा सौंप दे नहीं तो उसे झूठे केस में फंसा देंगे और उसकी न्यूड फोटो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि जिसके बाद 2.08.2022 को रात 2.30 बजे ससुर आर.के बजाज ने खुद की फेसबुक ID पर उसकी फोटो बदनाम करने की नीयत से पोस्ट कर दी। इसके बाद जब उसे पता चला तो उसने 5.08.2022 को

.

जालंधर पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश होकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले शिकायत देने के बाद पुलिस अधिकारियों पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रैशर बनाया गया था। पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में भी ससुराल पक्ष द्वारा उनके घर में घुसकर हमला किया गया था। जिसमें उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपियों द्वारा जमानत ले ली गई थी।

जालंधर के ACP गगनदीप सिंह घुम्मण और साइवर सैल ने मिलकर जांच की। VIral Video की फेसबुक कंपनी से भी डिटेल मंगवाई गई थी। अब उसी अधार पर बजाज परिवार पर केस दर्ज किया है। साइबर सैल के इंचार्ज ACP और ADCP द्वारा जांच की गई तो उक्त फेसबुक ID जिसके द्वारा न्यूड फोटो पोस्ट गई, उसका फेसबुक एड्रैस और मोबाइल फोन आरोपी ससुर आर.के. बजाज के नाम पर निकला। इतना ही नहीं उक्त फोटो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पति विशाल बजाज और दामाद विशाल स्याल द्वारा पोस्ट की गई थी।

.

वहीं पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि पहले तो पुलिस द्वारा 2 साल की जांच के बाद केस दर्ज किया गया, अब प्रैशर में आकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। केस दर्ज होने के बाद जब वह साइबर सैल के इंचार्ज अशोक शर्मा से FIR की कापी लेने गई पर उसे नहीं दी गई। अब पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करे। पीड़िता ने आगे यह भी कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह जल्द ही DGP पंजाब के ऑफिस में पेश होकर गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

.

.

Latest News