PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

पंजाब में हुई बड़ी वारदात! मोमोज खा रहे 2 सगे भाइयों पर दोस्तों ने कर दिया काति*लाना हम/ला

amritsar tarn taran brothers attacked friends teen death

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन जिले के हरिके कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर की हत्या कर दी गई। दोस्तों ने 2 नाबालिग भाइयों पर कथित तौर पर श्री साहिब से हमला किया, जिसमें छोटा भाई घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

.

.

जानकारी के अनुसार, गुरलाल सिंह (15) और उसका बड़ा भाई अंगदजोत सिंह (17) निवासी हरिके, बीती रात करीब 8:30 बजे पट्टी रोड स्थित एक दुकान पर मोमोज खा रहे थे। इसी दौरान अंगदजोत के साथ पढ़ने वाले उसके पुराने दोस्त वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। 

.

.

आरोप है कि गुरशेर सिंह, सरूप सिंह और सिमरन सिंह ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान अंगदजोत सिंह पर श्री साहिब से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़े भाई को बचाने के लिए जब गुरलाल सिंह बीच-बचाव करने आया तो उसे भी घायल कर दिया गया। घायल दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंगदजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरलाल सिंह का इलाज जारी है।

.

यह भी पढ़ें : जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में ‘बेबी बॉय’ की जगह ‘बेबी गर्ल’ होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

.

वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना हरिके पत्तन के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर गुरशेर सिंह, सरूप सिंह और सिमरन सिंह, तीनों निवासी गांव मरहाणा, के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT

.