PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, एजेंट के खिलाफ FIR हुई दर्ज

Punjab Gurdaspur fraud of lakhs in the name of sending to australia Visa

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : विदेश भेजने का नाम पर ठग Travel Agents लगातार भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसके लिए ना तो पंजाब सरकार ना ही केंद्र सरकार ऐसे धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों पर कोई सख्त करवाई कर पा रही है और ना ही जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने में सक्षम साबित हो रही है। जिसका पूरा फायदा ऐसे धोखेबाज ठग एजेंट लगातार उठा रहे हैं।

.

.

ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां के अधीन पड़ते भैणी मियां खान पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रूपये की ठगी मारने वाले ठग एजेंट दंपत्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस संबंध में ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरमुख सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी खैरा कोटली ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि

.

.

आरोपी एजेंट मंगल सिंह पुत्र सज्जन सिंह तथा उसकी पत्नी राजविंदर कौर निवासी गांव फेरोचेची ने उसके बेटे जरमनजीत सिंह और बहू जोबनप्रीत कौर को वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख 20 हजार रुपये लिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच DSP ग्रामीण द्वारा करने के बाद उक्त पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

.

यह भी पढ़ें : जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में ‘बेबी बॉय’ की जगह ‘बेबी गर्ल’ होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

.

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! तेज हुई बरगाड़ी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड की जांच, घटनास्थलों पर पहुंची SIT

.