PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

टिकट नहीं मिला तो, भाजपा के दो नाराज नेताओं ने खाया जहर, एक की हुई मौत, दूसरे की हालत नाजुक,

angry over not getting ticket 2 bjp leaders consumed poison one died second serious Big Sad News PTB Big News

PTB Big Political न्यूज़ लखनऊ : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली और अमरोहा से है। यहां टिकट कटने से नाराज दो भाजपा नेताओं ने जहर खा लिया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला में सभासद पद के लिए एक व्यक्ति बीजेपी से टिकट मांग रहा था। लेकिन, पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक सैनी है।

वहीं, दीपक की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घरवाले सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि इस बार दीपक चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन, बीजेपी नेताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली की। वहीं, स्थानीय लोगों को ये विश्वास नहीं हो रहा है कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं है। मृतक दीपक सैनी वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत कांधला से सभासद रह चुका है। मृतक की मां ने बीजेपी के नगर पंचायत और कांधला के प्रत्याशी नरेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बीजेपी के प्रत्याशी नरेश ने अपने बराबर में ना खड़े होने के कारण बेटे का टिकट कटवा दिया।

वहीं, दूसरी घटना अमरोहा की है। भाजपा नेता मुकेश सक्सेना मोहल्ला मंडी चौब वार्ड नंबर 27 से टिकट मांग रहा था। दावा किया जा रहा है कि पार्टी से जारी प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम शामिल था। लेकिन, पार्टी ने मुकेश सक्सेना को टिकट नहीं दिया। इसके बाद आहत होकर उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि मुकेश सक्सेना पिछले 12 साल से अमरोहा नगर से बीजेपी का महामंत्री है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौब की है।पहले चरण का नामांकन का आज आखिरी दिन है। वहीं, दूसरे चरण के लिए आज से प्रत्याशी अपना पर्चा भरना शुरू कर देंगे। दोनों चरणों के मतों की गिनती 13 मई को की जाएगा। नामांकन केंद्रों के बाहर काफी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

Latest News