PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

anti-ragging-awareness-program-at-st-soldier-hotel-management

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एक सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी परिसर वातावरण बनाने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से हुई।

.

.

इसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए रैगिंग के खिलाफ प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता: प्रथम स्थान – सिमरनदीप कौर ,द्वितीय स्थान साहिल एवं जसप्रीत कौर तृतीय स्थान – ईशा ने हासिल किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में विजेता हरजोत सिहं रहे।

.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुणाल सर द्वारा प्रस्तुत पावर प्वाइंट प्रेज़ेंटेशन रहा। उन्होंने रैगिंग के परिणामों, विश्वविद्यालय एवं सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए छात्रों को अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही सभी छात्रों को रैगिंग-मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई।

.

इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमति कीर्ति शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने छात्रों को आपसी सद्भाव, मित्रता और सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा दी ताकि परिसर का वातावरण सकारात्मक और सुरक्षित रह सके।

.

.