PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एचएमवी में नेशनल स्पेस डे का आयोजन,

hmv-celebrated-national-space-day

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में, पीजी फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब की ओर से नेशनल स्पेस डे मनाया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इसरो द्वारा हासिल की गई अनेक उपलब्धियों से अवगत कराना और उन्हें अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था।

.

.

पीजी फिजिक्स विभागाध्यक्षा डॉ. सलोनी शर्मा और चंद्रयान विपनेट क्लब के इंचार्ज डॉ. सुशील कुमार ने डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, साईंस फैकल्टी इंचार्ज श्रीमती दीपशिखा और डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया का प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। डॉ. सलोनी शर्मा ने नेशनल स्पेस डे के उद्देश्य के बारे में बताया और डॉ. सुशील कुमार ने क्लब के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई।

.

पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियां विषय पर आयोजित की गई थी। इसमें निर्णायकगण की भूमिका डॉ. वंदना व डॉ. सिम्मी ने निभाई। प्रथम पुरस्कार बीएससी सेमेस्टर 3 से मन्नत, मुस्कान और अंकिता को दिया गया, जबकि बीएससी सेमेस्टर 3 से महक और अक्षी ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया, तीसरा पुरस्कार दो टीमों को संयुक्त रूप से दिया गया जिसमें बीएससी सेमेस्टर 5 से अंकिता और पलक और बीएससी सेमेस्टर 3 से अदिति और भव्या शामिल रहीं।

.

रंगोली कम्पीटीशिन का थीम स्पेस टेक्नालोजी का भूतकाल, वर्तमान काल व भविष्य काल पर आधारित रहा। डॉ. साक्षी और श्रीमती पूर्णिमा ने निर्णायकगण की भूमिका निभाई। बी.एससी. सेमेस्टर तृतीय की हर्षिता और परिणीता ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि बी.एससी. सेमेस्टर प्रथम की प्लाक्षा को द्वितीय पुरस्कार मिला। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी। इस अवसर पर साईंस फैकल्टी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

.

.