PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

DAV College of Physiotherapy and Rehabilitation में आयोजित किया गया एंटी रैगिंग अवेयरनेस कार्यक्रम,

anti-ragging-awareness-program-organized-at-dav-college-of-physiotherapy-and-rehabilitation-jalandhar

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : DAV College of Physiotherapy and Rehabilitation जालंधर में बीते दिन एंटी रैगिंग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रबंधन की देखरेख में कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवेयरनेस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में श्रीमती प्रवीण अबरोल जोकि सोशल एक्टिविस्ट हैं मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

.

.

इस दौरान श्रीमती परवीन अबरोल ने अपने जीवन के मुख्य अनुभव छात्रों के साथ सांझे किये वहीं रैगिंग के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों को रैगिंग के बारे में व इससे छात्रों को होने वाली मानसिक और शारीरिक परेशानी से क्या प्रभाव पड़ सकता है और इसे रोकने के लिए सभी छोटे-बड़े कानूनों के बारे में अवगत करवाया। यही नहीं रैगिंग से कैसे खुद को सतर्क रखें उसके बारे में भी छात्रों को बखूबी रूप से जानकारी प्रदान की।

.

.

उन्होंने फैकल्टी व छात्रों के साथ अपने गौरव और प्रतिभा के विषयों पर भी चर्चा की। इस कार्यक्रम के अंत: में DAV College of Physiotherapy and Rehabilitation जालंधर की प्रिंसिपल डॉ. शिल्पी जेटली ने मिस प्रवीण अबरोल का जहां कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया वहीं उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के साथ-साथ सहायक वातावरण प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज के अन्य स्टॉफ सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

.

.