PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर, औरंगजेब विवाद के बाद देश के इस शहर में भड़की हिंसा, पंजाब के थानों में अब दो साल का होगा मुंशी का कार्यकाल, SSP व SHO के परफामेंस की होगी Study, DGP पंज... King of Robotic Knee Replacement के माहिर डॉ. हरप्रीत सिंह को किया गया Germany में आमंत्रित, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप इंस्टीट्यूट्स 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ फिर से चमका इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के छात्रों ने एपी रिफाइनरी प्राइवेट ल... एच.एम.वी. चिकित्सीय गठबंधन पर वर्कशाप का आयोजन, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों का रहा 100% परिणाम, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में सतत ऊर्जा के लिए बायोगैस उत्पादन पर कार्यशाला का किया गया आयोजन, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने अभिभावक-शिक्षक बैठक का किया आयोजन, पुलिस में योग्यता परीक्षा से होगी थानों में SHO की नियुक्ति, आखिर क्यों लागू किया गया नियम,
Translate

पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला,

punjab-congress-sebi-chief-issue-chandigarh-protest-raja-wading-custody-by-the-police

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता और समर्थक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के दफ्तर की तरफ मार्च कर रहे हैं। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया है। इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हो रही है।

.

.

कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वहीं बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने वाटर कैनन भी तैनात किए हैं। इस दौरान वे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख को उनके पद से हटाने और इस मामले की जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं।

.

.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम बैरिकेड्स तोड़कर सेबी दफ्तर जाएंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। कांग्रेस इस बार केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक है। इससे पहले NEET मामले में भी कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया गया था। इसमें कांग्रेस के सारे नेता शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी तक दी थी। इसके अलावा NSUI की तरफ से इस मामले में प्रदर्शन किया गया था।

punjab-congress-sebi-chief-issue-chandigarh-protest-raja-wading-custody-by-the-police

वहीं, आज यह बड़ा संघर्ष होने जा रहा है। इसी बहाने कांग्रेस भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। क्योंकि जालंधर वेस्ट उप चुनाव के बाद से कांग्रेस नेता ज्यादा एक्टिव नहीं है। कांग्रेस की तरफ से आज यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है। लगभग सभी राज्यों में इस संबंधी प्रदर्शन पहले से तय हैं। अगर पंजाब के नेताओं की बात करें तो कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अलावा किसी भी तरफ से  इस संबंधी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं की गई।

.

.

हालांकि कांग्रेस पार्टी कार्यालय की तरफ से इस संबंधी सभी नेताओं को मैसेज कर दिए गए हैं। साथ ही साथ ही सभी को सही समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं, आज निगाह कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर भी रहेगी कि क्या प्रदर्शन में शामिल होने या नहीं। क्योंकि वह काफी समय से प्रदेश कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रहे हैं, हालांकि कुछ दिनों से वह एक्टिव जरूरी नजर आ रहे हैं।

.

.

Latest News