.
.
APEEJAY COLLEGE OF FINE ARTS, JALANDHAR PAINTERS CAMP AND NUKKAD NATAK MARKS DAY 2 OF RAJESHWARI KALA MAHAOTSAV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : ए.पी.जे कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स में राजेश्वरी कला महोत्सव के दूसरे दिन जहां एक तरफ पैंटर्स कैंप का उद्घाटन हुआ वहां दूसरी तरफ नारी सशक्तिकरण की मुंह बोलती तस्वीर वारिस नुक्कड नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया / कॉलेज के प्रांगण में सभी चित्रकारों एवं थियेटर ग्रुप के कलाकारों का भव्य स्वागत किया गया /
.

पेंटर्स ग्रुप का शुभारंभ ए.पी.जे इंस्टीट्यूट आफ मॉस कम्यूनिकेशन के डायरेक्टर प्रोफैसर अशोक ओगरा जी ने किया / पेंटर्स कैंप में जिन चित्रकारों ने प्रतिभागिता की उनका उल्लेख इस प्रकार है
1. श्री सुधीर गुप्ता- अध्यापन में सिद्धहस्त इंडिया टूडे, नवभारत टाइंमस जैसे प्रसिद्ध अखबारों में इनके द्वारा बनाये व्यंग्य चित्र छपते रहते है 20 से ज्यादा कला प्रदर्शनियां लगा चुके है /
.
2. डॉ जसपाल- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कलाकार , राष्ट्रीय प्रदर्शनी, नई दिल्ली, त्रिवेणी कला संगम में प्रदर्शनी, रायपुर में आल इंडिया एक्सिबिषण, विभिन्न सम्मानों से सम्मानित,

3. डॉ नंद लाल ठाकुर- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में असिस्टैंट प्रोफैसर 6 सम्मानों के साथ 35 के करीब कला प्रदर्शनिया लगा चुकी है /
4. सुश्री रीन भटनागर- चंडीगढ़ के एजुकेशन डिपार्टमैंट में फाइन आर्ट्स के अध्यापन में, 50 से ज्यादा कला प्रदर्शिया तथा कई सम्मानों से सम्मानित,
.
5. सुश्री रेनु बाला- 30 से ज्यादा कला प्रदर्शनियां
6. सुश्री सृष्टि- अडोब ग्राफिक्स तकनीक से चित्रकला निर्माण में सिद्धहस्त
.
वारिस नुक्कड़ नाटक का मंचन मार्थ जॉन कल्चरल सैंटर एवं रूपक कला एंड वैल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से किया गया / वारिस नुक्कड नाटक की लेखिका एवं निर्देशक मैडम संगीत गुप्ता ने बताया कि यह मेरे ही परिवार की कहानी है जहां दादी देवी पूजा के नाम पर कंजक पूजन तो करती है पर घर की बेटियो को दुत्कारने में कोई कसर नहीं छोड़ती / बहू का बार बार गर्भपात करवाया जाता है कि घर को वारिस मिल सके / बार बार गर्भपात करवाने से बहू की कोख इतनी कमजोर हो जाती है कि वारिस असामान्य पैदा होता है और लड़किया पढ़ने में इतनी होशियार निकलती है कि सब लोग उनकी वाहवाही करते है /
.

छोटी लड़की शिक्षा प्राप्त करते हुए जिला स्तर पर प्रथम जाती है बच्ची की इस उपलब्धि को देखते हुए गांव के लोग बच्ची की दादी को गांव का सरपंच बना देते है / दादी को सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि अगर लड़किया होशियार है तो वे भी वारिस बन सकती है /
.
अपनी दकियानुसी सोच को छोड़कर दादी अपनी पोतियों को अपना वारिस घोषित करती है / इस नुक्कड़ नाटक में मुख्य भूमिका निभाने वाली कलाकार सिमरन, खुशी, संजना, निधि, शिवानी, साहिन, अपूर्वा सब लड़कियां ही थी / इस नुक्कड़ नाटक की निर्देशिका मैडम लवलीन थी /
.
प्राचार्य डॉ सुचरिता शर्मा ने राजेश्वरी कला महोत्सव के अवसर पर इस नाटक के मंचन के लिये जहां एक तरफ नोर्थ जॉन क्चलरल सैंटर के डॉयरेक्टर प्रोफैसर सोभाग्यवर्द्धन एवं रूपक कला एंड वैल्फैयर सोसाइटी के कलाकारों के प्रयासों की भरपूर सराहना की / पेंटर्स कैम्प के लिये आए पेंटर्स का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
APEEJAY COLLEGE OF FINE ARTS, JALANDHAR PAINTERS CAMP AND NUKKAD NATAK MARKS DAY 2 OF RAJESHWARI KALA MAHAOTSAV






































