.
.
Prize Distribution Function in S.D. College for Women, Jalandhar
मुस्कान शर्मा बनी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर में 45वे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया / जिसमें लगभग 353 छात्राओं को 650 शील्ड्स पुरस्कार में दी गई / इस समारोह के मुख्य अतिथि डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर श्री आर. के. महाजन थे /
.
.
कॉलेज की प्रबंधकीय समिति के प्रधान श्री पुरुषोत्तम लाल जी, जॉइंट सेक्रेटरी श्री विनोद दादा, प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा, समारोह के इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती अलका शर्मा, कॉलेज हेड गर्ल कुमारी मुस्कान शर्मा तथा युथ क्लब प्रेजिडेंट कुमारी कमलजीत ने मुख्य अतिथि श्री राकेश महाजन जी को पुष्प गुच्छे प्रदान किए /
.

इस अवसर पर प्रबंधकीय समिति के सदस्य श्री कमल बुढि़आ, श्री राकेश दादा, श्री डी. के. जोशी उपस्तिथ थे / इस समारोह में यूनिवर्सिटी में पहली दस पोजीशन हासिल करने वाली 18 छात्राओं को गोल्ड मैडल दिए गए और अन्य 22 छात्राओं को भी मैडल प्रदान किए गए / 80 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया /
.

.
इस सत्र 2018-19 के विभिन्न 83 उत्तम छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए / 100 न. सी. सी. कैडेट्स व 28 खिलाडियों को भी समानित किया तथा कॉलेज में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली 91 छात्राओं तथा कॉलेज की परीक्षा में अकादमिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले 54 छात्राओं को गौरवशाली पुरूस्कार दिए गए /
.

इस अवसर पर संगीत व नृत्य विभाग की छात्राओं ने सूफी कलाम, गणेश वंदना, फोक ऑर्केस्ट्रा से सबका मनोरंजन किया / मुख्य अतिथि श्री राकेश महाजन ने विजय छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कॉलेज द्वारा विभिन्न दिवस मनाए जाने की प्रशंसा की / कॉलेज की प्रबंधकीय समिति के प्रधान श्री पुरुषोत्तम लाल तथा जॉइंट सेक्रेटरी श्री विनोद दादा जी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किए / मंच संचालन श्रीमती गीता कहोल व श्रीमती अलका शर्मा ने किया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Prize Distribution Function in S.D. College for Women, Jalandhar






































