PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

स्कूलों और कॉलेजों की बसों का टैक्स माफ करने की ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से की अपील,

Appeal to the Transport Minister Raja Warring to waive the tax of buses of schools and colleges

राजा वड़िंग ने कहा जल्द शिक्षा संस्थाओं की बसों के टैक्स किये जायेगे माफ़,

PTB न्यूज़ शिक्षा : स्कूल और कॉलेजों द्वारा बच्चों की सहूलियत चलाई जाती बसों पर टैक्स संस्थाओं और लोगों की जेबों पर एक भारी बोझ है। इसके समाधान के लिए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ कॉलेजिस एंड स्कूल्ज ऑफ़ पंजाब के प्रतिनिधियों द्वारा पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ मीटिंग की गई।

.

.

जिसमें कॉन्फ़ेडरेशन के प्रेजिडेंट अश्वनी सेखड़ी, अध्यक्ष अनिल चोपड़ा की अध्यक्षता में सभी प्रतिनिधियों ने राजा वड़िंग से इस मामले पर चर्चा करते हुए कि पडोसी राज्यों जैसे हरियाणा, हिमाचल आदि स्कूल और कॉलेज की बसों पर टैक्स की राहत है वही मॉडल अगर पंजाब में लागु किया जाये तो छात्रों के पेरेंट्स और संस्थाओं को एक बड़ा लाभ मिल सकता है।

.

.

श्री सेखड़ी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्कूली और कॉलेजों की ट्रांसपोर्ट का मुख्य मंतव्य छात्रों को सहूलत प्रदान करना है ना कि किसी प्रकारी की कमाई करना अगर टैक्स माफ़ होता है तो यह सबके लिए एक ख़ुशी की बात होगी। अध्यक्ष श्री चोपड़ा ने कहा कि कोरोना के शिक्षा संस्थाओं पर भारी प्रभाव पड़ा है और छात्रों की स्कूल आने की संख्या भी बहुत कम हुई है अगर सरकार टैक्स माफ़ का निर्णय लेती है तो पंजाब की शिक्षा संस्थाओं को भारी बढ़ावा मिलेंगे और शिक्षा स्तर को नए उच्च स्तर पर लेकर जाया जा सकता है।

.

.

राजा वड़िंग ने शिक्षा संस्थाओं की अपील को वाजिब बताया और उन्होंने जल्द इस पर निति तैयार कर टैक्स माफ किया जायेगा और जिनके टैक्स बकाया हैं उनके किश्तों में लिया जायेगा। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अध्यक्ष विपिन शर्मा, नर्सिंग कॉलेजों के अध्यक्ष संजीव चोपड़ा, मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट्स के अध्यक्ष डॉ.अनूप बोरी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह, कॉन्फ़ेडरेशन के मेंबर्स चेरी गोयल, मोंटी गर्ग, शिवम् शर्मा, हिमांशु गर्ग, गौरव जैन आदि उपस्थित हुए।

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें