PTB न्यूज़ शिक्षा : लाडोवाली रोड, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत म्युनिसिपेलिटी कारपोरेशन के सहयोग से सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर कालेज के ओएसडी प्रोफेसर कमलेश सिंह दुग्गल ने नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी वरिंदर रत्न और जालंधर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरिन्द्र सैनी का स्वागत किया।
. .प्रो दुग्गल ने कहा कि कोरोना काल में तो स्वच्छता की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। वरिंदर रत्न ने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर व्यापकता से प्रकाश डालते हुए सेमिनार के इस विषय की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक की वजह से पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व के सामने चुनौती बन गया है।
..
इसके लिए देश भर में 1 जुलाई, 2022 से पॉलीस्टाइरिन (थर्मोकोल) और एक्सपैंडेड पॉलीस्टाइरिन के साथ एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग वर्जित होगा। अब प्लास्टिक बैग की मोटाई पचास माइक्रॉन से बढ़ा कर पचहत्तर माइक्रॉन कर दी गई है। ये नियम 30 सितंबर से दो चरणों में लागू किए जाएंगे।
. .चालीस माइक्रोमीटर या उससे कम मोटाई के प्लास्टिक को एकल उपयोग प्लास्टिक कहते हैं। यानी इन्हें एक बार उपयोग करके फेंक दिया जाता है। मसलन, सब्जी के पैकेट, चाय के प्लास्टिक कप, चाट-गोलगप्पे वाली प्लास्टिक प्लेट, पानी की बोतल, स्ट्रॉ आदि एकल उपयोग प्लास्टिक हैं। सुरिन्द्र सैनी ने कहा कि हम सब को वातावरण को साफ करने के लिए मिलकर काम करना होगा। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सुपरिन्टेन्डेन्ट हरजीत सिंह, अशोक कुमार, सहायक प्रोफेसर लखबीर सिंह उपस्थित थे।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































