PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

Covid19 को लेकर फिर से दिल्ली में जारी हुआ अलर्ट, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, नहीं तो लगेगा 500 रुपये का जुर्माना,

apply mask public places delhi mandatory corona cases were increasing continuously delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है।

राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,146 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 8205 हो गई है। उधर, दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बीए 2.75 है।

लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। यह सब-वैरिएंट उनको भी संक्रमित कर सकता है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। हालांकि, इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

डॉ. सुरेश ने कहा कि कोरोना के मामले कम होने के साथ लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना कम कर दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उनमें लक्षण कम गंभीर है। डायबिटीज, हार्ट, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों वाले लोगों के लिए काफी जोखिम उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी तक समाप्त नहीं हुआ है, तीन महीने पहले संक्रमित होने वाले लोग फिर से कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं।

Latest News