PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

सेंट सोल्जर में आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे मनाया,

Armed Forces Flag Day celebrated in St. Soldier

PTB न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड जालंधर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस संबंध में प्रिंसिपल श्रीमती सरबजीत कौर मान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फेस पेंटिंग कर देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें सलाम किया।

इसके अलावा छात्रों ने एक कोरियोग्राफी के द्वारा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास को पेश किया। इस मौके पर छात्रों ने देश भक्ति के समूह गान तथा गीत भी पेश किए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मान ने विद्यार्थियों को बताया हर साल यह दिवस सात दिसंबर को मनाया जाता है, जिस की शुरुआत 1949 में की गई थी।

हर वर्ष इस दिन के जरिए उन जवानों, एयरमेन और नाविकों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए। इस दिन के जरिए सैनिकों के कल्याण के लिए फंड भी इकठा किया जाता है। प्रिंसिपल श्रीमती मान ने छात्रों भारतीय सेना को ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों को भारतीय तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने को समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।