PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री रविदास मंदिर में माथा टेका, अमन-शांति-खुशहाली की प्रार्थना की,

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann bow their heads at Sri Ravidas temple prayed for peace and prosperity Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी(आप) सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने वुधवार को जालंधर में प्रसिद्ध श्री रविदास मंदिर में माथा टेका और पंजाब की अमन-शांति व खुशहाली की प्रार्थना की।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि हम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। गुरु महाराज मुझे हिम्मत, हौसला और साहस दें ताकि हम पूरे तन-मन-धन के साथ लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते रहें। गुरु महाराज पंजाब के लोगों को हमेशा खुशहाल और स्वस्थ बनाए रखें, यही हमारी प्रार्थना है।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी इच्छा है कि हम दिल्ली में भी गुरू रविदास जी महाराज का एक भव्य मंदिर बनाएं। मंदिर बनाने के लिए केन्द्र सरकार कुछ सरकारी समस्याएं है, उसका समाधान निकालकर हम दिल्ली में भी श्री रविदास जी का एक भव्य मंदिर बनाएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि गुरू रविदास जी ने पूरी दुनिया को समानता, स्वतंत्रता, मानवता और भाईचारा संदेश दिया। आज हमें उनके बताए मार्गों पर चलने की जरुरत है। मेरी गुरु महाराज से प्रार्थना है कि मुझे हिम्मत, साहस और ताकत दें ताकि हम दिन-रात एक कर पंजाब की तरक्की के लिए काम कर सकें और पंजाब के लोगों को फिर से खुशहाल बना सकें।