PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

वार्ड-37 में विधायक रिंकू का मुस्लिम समाज और अन्य लोगों ने किया भव्य स्वागत, रिंकू को मिला भारी समर्थन,

Ward37 MLA Rinku was given a grand welcome by Muslim society and others Rinku got huge support Jalandhar

रिंकू ने कहा-उन्हें उम्मीद है कि वेस्ट के लोग समझदार हैं, वह उन्हें दोबारा मौका देंगे,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधायक व कांग्रेसी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने वार्ड-37 के विभिन्न मोहल्लों में जाकर डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। उनके साथ वार्ड पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। इन सभी ने विधायक सुशील रिंकू को घर-घर ले जाकर उनके लिए वोट मांगे। रिंकू का लोगों ने फूलों से स्वागत किया। माता की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर मोहल्ले में मुस्लिम नेता आबिद सलमानी, नासिर सलमानी और अन्य नेताओं ने विधायक रिंकू को खास तौर पर सम्मानित भी किया। रिंकू ने लोगों से कहा कि उन्होंने पांच साल इलाके की सेवा की है और वहां हर संभव प्रयास करके विकास की नई कहानी लिखने का काम किया है। इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए लोग उनको मौका दें।

अगले पांच साल भी वह विकास करवा कर इलाके को बेहतर बनाएंगे। अभी बहुत से काम हो रहे हैं और बहुत सारे हो चुके हैं। इतना ही नहीं आगे बहुत सारे काम होने बाकी है। उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए सरकारी कालेज और सरकारी स्कूल की करोड़ों रुपए की लागत से सुंदर बिल्डिंगें तैयार करवा दी हैं। इतना ही नहीं श्री गुरु रविदास कम्युनिटी हाल, सतगुरु कबीर कम्युनिटी हाल और भगवान वाल्मीकि कम्युनिटी हाल की बिल्डिंगें भी जल्द ही बनकर तैयार होंगी,

जोकि इलाके के लोगों को समर्पित की जाएंगी, ताकि लोगों को सुख-दुख में प्रोग्राम के लिए कहीं बाहर न जाना पड़ेे। गरीब और जरूरतमंद लोगों को महंगे पैलेसों में पैसे न गंवाने पड़े। उन्होंने कहा कि इन कम्युनिटी हालों के बनने के बाद लोगों को काफी सहुलियत होगी। लोगों को इसका बहुत फायदा मिलेगा। रिंकू ने कहा कि वेस्ट हलके के लोग समझदार हैं।

वह काम की कद्र करते हैं। उनको यकीन है कि लोग उन्हें ही दोबारा एक-एक वोट देकर विजयी बनाएंगे और दोबारा विधायक बनने का मौका देंगे। उनकी एक-एक वोट पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करेगी। सरकार दोबारा रिपीट होगी तो पंजाब के लोगों की हितों की रक्षा करेगी। लोगों ने भी विश्वास दिलाया कि वह रिंकू को ही वोट देकर दोबारा चुनेंगे।