PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अरविंद केजरीवाल के द्वारा ‘छठे समन पर भी हाजिर नहीं होने पर, आगे क्या एक्शन ले सकती है ED?

arvind-kejriwal-committing-crime-aap-chief-ignores-sixth-summon-delhi-liqour-scam-case-what-will-ed-do-now

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए। ईडी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को छठी बार समन भेजा था, हालांकि AAP ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि लगातार समन जारी करने की बजाय

.

.

ईडी को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए, जिससे उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सके। इस बीच सीएम केजरीवाल के इस रवैये पर ED ने सवाल उठाए हैं। ईडी से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘सीएम केजरीवाल के 3 समन पर ना आने के बाद आईपीसी की धारा 174 का मामला बनता था, जिसे लेकर ईडी ने स्पेशल कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। ईडी सूत्रों की मानें तो कोर्ट में मामला ED द्वारा जारी समन की वैधता को लेकर नहीं है,

.

.

बल्कि समन की जानबूझकर अवेलहना को लेकर है, जोकि एक अपराध है। ईडी सूत्रों ने कहा, ‘मतलब साफ है कि शुरुआती तौर पर कोर्ट को भी ये लगा कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर समन पर पेश नहीं हुए। वह मामले को जानबूझकर उलझा रहे हैं, जोकि अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

.

.

दरअसल वित्तीय जांच एजेंसी की शिकायत में आरोप लगाया गया कि केजरीवाल जानबूझकर समन का पालन नहीं करना चाहते हैं और इसके लिए “उल्टे-सीधे बहाने” बनाते हैं। एजेंसी ने कहा था, ‘अगर उनके जैसे उच्च पदस्थ सार्वजनिक पदाधिकारी ने कानून की अवज्ञा की, तो यह आम लोगों के लिए एक गलत उदाहरण स्थापित करेगा।

.

.

.