PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

पंजाब, सीएम के घर पर धरने पर बैठे किसान की हुई मौत, 3 बच्चों का था पिता,

patiala-punjab-former-cm-captain-amarinder-singh-house-house-farmer-narinderpal-dies-big-news

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल के बाहर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जुड़े किसान नरिंदरपाल की देर रात मौत हो गई। 2 दिन से धरने पर बैठे नरिंदरपाल गांव बठौई की तबीयत बिगड़ने पर उसे साथी घर लेकर जा रहे थे लेकिन सेहत अधिक खराब होने पर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की तरफ लेकर वापस लौट गए।

.

.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 43 साल के नरिंदरपाल को मृत बताया। नरिंदरपाल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। नरिंदरपाल की बॉडी लेने के लिए पहुंचे सोनू ने बताया कि किसान यूनियन के नेता पहुंच रहे हैं, जिनके आने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। 

.

.

नरिंदरपाल पटियाला के नजदीकी गांव बठौई के रहने वाले थे, जिनके पास पांच किल्ले जमीन थी। परिवार में उनके तीन बच्चे दो बेटियां व एक बेटा है। एक बड़ी बेटी की दो साल पहले शादी हुई है जबकि उससे छोटी बेटी बीस साल की है जबकि बेटा 17 साल का है। यह दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

.

.

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल के बाहर धरना लगा हुआ था, जहां पर नरिंदरपाल 2 दिन से डटे हुए थे। रविवार रात 9 बजे के आसपास उन्होंने अपने साथियों को कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही, जिस वजह से घर चलते हैं। जिसके बाद नरिंदरपाल को घर छोड़ने के लिए उनके साथी जा रहे थे लेकिन रास्ते में उल्टियां लगने की वजह से नरिंदरपाल को वापस पटियाला राजिंदरा अस्पताल के लिए मुड़े थे।

.

.

.