PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे अपना सरकारी मकान, कहां होगा नया ठिकाना, जानें,

arvind-kejriwal-vacate-government-house-week-new-address-will-decided-soon

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सरकारी सुविधाएं छोड़ने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल एक हफ्ते में सरकारी आवास खाली कर देंगे। संजय सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर केजरीवाल को कई सुविधाएं मिली हुई थीं,

.

.

उन्होंने इस्तीफा देने के तुरंत बाद सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का निर्णय लिया। जबकि अन्य नेता सरकारी सुविधाओं से चिपके रहते हैं, केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आवास खाली करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं, क्योंकि उन पर हमले भी हुए हैं। सिंह ने कहा, यह घर आवश्यक है, लेकिन केजरीवाल का मानना है

.

.

कि उनकी रक्षा ईश्वर करेंगे। उन्होंने छह महीने जेल में भी बिताए हैं। संजय सिंह ने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि केजरीवाल कहां रहेंगे, लेकिन जल्द ही कोई ठिकाना निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा ने पिछले दो सालों से केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश की है। झूठे मुकदमे लगाए गए और उन्हें भ्रष्टाचार का आरोपी बताया गया।

.

.

कोई अन्य नेता ऐसा होता तो इस्तीफा नहीं देता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे से दिल्ली की जनता दुखी और गुस्से में है, और लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा क्यों देना पड़ा। उन्होंने कहा, अगर केजरीवाल नहीं होते, तो दिल्ली का क्या होता? मुफ्त शिक्षा और इलाज कौन देगा? लोगों को इस पर सोचना होगा।

.

.