PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

Stock Market ने बनाया आज फिर से नया रिकॉर्ड, निवेशकों को हुआ बड़ा फायदा,

stock-market-record-all-time-high-sensex-and-lifetime-high-nifty-bank-nifty-support-is-reason-big-news

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर निफ्टी में ऑलटाइम हाई और सेंसेक्स में भी रिकॉर्ड ऊंचाई देखने को मिली है। निवेशकों को सुबह जिस निराशा का सामना करना पड़ा था वो अब उत्साह में बदल चुका है। निफ्टी 25,500 के बेहद करीब आ चुका है और सेंसेक्स ने 83,300 का लेवल पार कर लिया है।

.

.

बैंक निफ्टी में 496.05 अंक या 0.95 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 52,684.70 का लेवल देखा जा रहा है। इस समय बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में उछाल है और केवल 3 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट का ट्रेड दिखा रहे हैं। पहले बैंक निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा था और 52630 के लेवल पर ट्रेड बना हुआ था। इसका वेटेज घरेलू शेयर बाजार में ज्यादा है जिसके सपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में नया शिखर बन गया है।

.

.

आज के ट्रेड में नीचे से शानदार रिकवरी देखी गई है और सेंसेक्स-निफ्टी सुबह लाल निशान में खुले थे, लेकिन अब इसमें तेजी लौट आई है। आज देर रात तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों का एलान फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल करेंगे। जैसे कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूएस फेड अपनी ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, देखना बस ये है कि ये कटौती 0.25 परसेंट या 0.50 परसेंट कितनी होती है। इसके चलते जहां ग्लोबल बाजारों में विदेशी निवेशक लगातार सतर्क रुख अपना रहे हैं,

.

.

वहीं भारत के बाजारों में आईटी शेयरों में गिरावट आ चुकी है। हालांकि इसके पीछे एक्सेंचर के वेज बदलाव का मुद्दा ज्यादा प्रमुख कारण माना जा रहा है। BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय 469.54 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है और बीएसई के 3916 शेयरों के ट्रेड में इस समय 1754 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। वहीं 2001 शेयरों में गिरावट बनी हुई है और 161 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

.

.