PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

'केसरी' के सेट पर लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे अक्षय कुमार,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ महाराष्ट्र : अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के सेट पर मंगलवार को आग लग गई / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलेत ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया /

जब आग लगी उस वक्त अक्षय कुमार और अन्य कलाकार शूटिंग कर रहे थे / आग लगते ही सभी को वहां से बाहर निकाला गया, मिली जानकारी के अनुसार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं / हालांकि सेट पूरी तरह से जल गया है. आज तक की खबर के अनुसार आग में कैमरे और अन्य इंस्ट्रुमेंट्स भी जल गए हैं /

पुलिस ने बताया कि फिल्म में बम ब्लास्ट के एक सीन की शूटिंग चल रही थी / इस सीन को शूट करने के दौरान सेट पर रखी कुछ चीजों पर आग के गोले गिर गए जिससे आग लग गई / पुलिस ने बताया कि अक्षय कुमार और अन्य कलाकार यहां क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे /

Kesari set fire, Akshay Kumar survived,

फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सतारा जिले के वाई में चल रही है / इसमें अक्षय के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में हैं / फिल्म का डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह ने संभाल रखी है / अक्षय की ये फिल्म 2019 की होली पर रिलीज होगी /

फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन, केप ऑफ गुड फिल्म्स और अजुर एंटरटेनमेंट कर रही हैं / फिल्म की कहानी 1897 के सारागढ़ी युद्ध से प्रेरित है / इस युद्ध में 21 सिखों की एक सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ युद्ध किया था / इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं और इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं /