PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से की 28 राउंड फायरिंग, इलाके में बना दहशत का माहौल,

assistant-sub-inspector-spread-panic-firing-28-rounds-hazaribagh-ranchi-jharkhand

.

.

PTB Crime न्यूज़ रांची : झारखंड के हजारीबाग में नशे में धुत्त पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से 28 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि अंधाधुंध फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में किया।

.

.

फिलहाल उसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक उसे जेल भेजा जाएगा। घटना सोमवार देर शाम की है। बताया गया कि पीसीआर ड्यूटी में तैनात बृजनंदन नामक एएसआई ने हजारीबाग जिला पुलिस लाइन से बाहर निकला और सड़क पर खड़े होकर फायरिंग करने लगा। पहली बार उसने करीब 6 राउंड गोलियां हवा चलाईं।

.

.

इसके बाद वह वापस बैरक गया और रिवॉल्वर में गोलियां भरकर फिर बाहर आकर फायरिंग करने लगा। इससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। बताया जाता है कि मैगजीन में 35 गोलियां होती हैं, जिसमें से उसने 28 गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से पुलिस लाइन में रह रहे जवानों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई।

.

.

इसके बाद दो जवानों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर एसआई बृजनंदन को पकड़ा। फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस लाइन के मेजर देवव्रत ने कहा कि पुलिस लाइन में गोलीबारी हुई है। हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा है कि इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

.