PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के दो कांग्रेसी नेताओं पर लगे प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला,

gurdaspur-two-congress-leaders-named-on-charges-demanding-extortion-property-dealer-punjab

.

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के आरोप में कांग्रेस नेताओं को नामजद किया गया है। थाना सिटी की पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के आरोप में पहले से नामजद गैंगस्टर सुख भिखारीवाल और लवदीप सिंह लवी के अलावा तीन अन्य लोगों को नामजद किया है।

.

.

इनमें से एक कांग्रेस पार्षद और एक यूथ कांग्रेस का शहरी प्रधान है। मामले में इन दोनों के अलावा एक अन्य युवक को भी नामजद किया गया है। यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में शिकायतकर्ता ने सीआरएम दायर करने के बाद स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम द्वारा की जा रही जांच के बाद सात दिसंबर 2023 को दर्ज किया था।

.

.

आपको यह भी बता दें कि 19 अप्रैल 2022 को थाना सिटी गुरदासपुर में शहर के प्रॉपर्टी डीलर सिमरनजीत सिंह उर्फ साब द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में साब ने बताया था कि न्यूजीलैंड से एक नंबर से उसे लवदीप सिंह उर्फ लवी गैंगस्टर ने फोन करके गैंगस्टर सुख भिखारीवाल से बात करवाई थी और

.

.

डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी थी कि उसकी पूरी संपत्ति और परिवार के बारे में उन्हें सूचना मिल रही है। यदि रंगदारी उसको न दी तो उसके परिवार और उसकी जान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने लवी और भिखारीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करके अदालत में चालान पेश कर दिया था,

.

.

मगर शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह साब ने हाईकोर्ट में दर्खास्त देने के बाद मामले की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को सौंपी थी। अब मामले में इन दोनों के अलावा तीन अन्य आरोपित नामजद किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर आठ से कांग्रेस पार्षद जगबीर सिंह, यूथ कांग्रेस के शहरी प्रधान नकुल महाजन और बथवाला का रहने वाला दिलशेर सिंह उर्फ नवी शामिल है।