PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के अधीन पड़ते दीनानगर के गांव धमराई के पास अपरबारी दोआब नहर पर एक बड़ा हादसा हो गया / यहां नहर पर खड़े एक ऑटो को बेकाबू बस ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार विद्यार्थी नहर में जा गिरे,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक बच्चों को स्कूल के छुटटी होने के बाद घर छोड़ने के लिए निकला था / गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है / स्थानीय लोगों ने हरकत में आते ही विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया /
वहीं जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली तो बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंच गए / बच्चों को सही सलामत देख अभिभावकों ने राहत की सांस ली, फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा किया और मामले की अगली कार्रवाई शुरु कर दी है /



































