PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रदर्शनकारियों पर भड़के डिप्टी सीएम रंधावा और ट्रांसपाेर्ट मंत्री, सस्पेंड करने के दिए आदेश,

contract employees surrounded deputy cm randhawa and minister raja warring in muktsar sahib

PTB Big political news मुक्तसर : पंजाब के मुक्तसर साहिब में शुक्रवार काे ठेका संघर्ष माेर्चा, एनएचएम और आंगनवाड़ी वर्कराें ने जमकर हंगामा किया। ठेका कर्मियों ने डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ट्रांसपाेर्ट मंत्री राजा वडिंग का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। रंधावा यहां जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक करने के लिए पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम रंधावा और उनके साथ मौजूद परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का ठेका मुलाजिमों के कड़े विराेध का सामना करना पड़ा। हालात यहां तक बन गए कि डिप्टी सीएम रंधावा और मंत्री राजा वडिंग गाड़ी से भी उतर आए और कर्मचारियाें से बात की।हालांकि इसके बावजूद ठेका कर्मचारी विरोध करते रहे।इस दौरान ठेका कर्मियाें की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई।

इस पर भड़के डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि जाे करना है कर लीजिए। उन्हाेंने डीसी काे आदेश दिए कि जाे कर्मी ड्यूटी छाेड़कर आए हैं उन्हें सस्पेंड किया जाए। इस पर ठेका कर्मियाें ने रंधावा की गाड़ी के आगे नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मंत्री राजा वडिंग ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने का आश्वासन देकर कर्मियाें काे शांत करने का प्रयास किया।

गाैरतलब है कि अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए संघर्ष तेज कर दिया है। वीरवार काे भी फिराेजपुर में तीन जगह सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कर्मचारियाें के विराेध के चलते उद्घाटन रद कर दिए। इसके अलावा माेगा में भी सीएम के दाैरे काे लेकर कर्मचारियाें ने जमकर नारेबाजी की।