PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद के राजों का हुआ पर्दाफाश, मोबाइल में मिले कई काले कारनामे,

baba-chaitanyanand-saraswati-sexual-abuse-case-delhi-police-interrogation-revelations

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : यौन शोषण के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की काली करतूतों का एक-एक कर खुलासा हो रहा है। दिल्ली पुलिस लगातार चैतन्यानंग से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। लेकिन बाबा जांच में सहयोग नहीं कर रहा। वह पुलिस के सवालों पर झूठ बोलता है और अपने कृत्यों पर पछतावा भी नहीं दिखाता। 

.

.

पुलिस ने बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों की चैट्स और तस्वीरें बरामद की हैं। इनमें कई एयरहोस्टेस के साथ खिंचवाई गई फोटोज भी मिली हैं। बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देने की कोशिश करता नजर आया। यहां तक कि कई लड़कियों के मोबाइल DP के स्क्रीनशॉट भी उसके फोन में मिले। चैतन्यानंद का कहना है कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने बाबा की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया और

.

.

उनसे बाबा का आमना-सामना करवाया। इसके बावजूद आरोपी गोलमोल जवाब देता रहा। पुलिस के मुताबिक, केवल जब उसे सबूत दिखाए जाते हैं और सख्ती की जाती है, तभी वह जवाब देता है। पुलिस कस्टडी के पहले ही दिन बाबा ने फलों और दूसरी चीजों की मांग की थी। उसकी यह हरकत पुलिस के लिए चौंकाने वाली रही। फिलहाल उसे वसंत कुंज नॉर्थ थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से पकड़ा था।

.

.

उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड बरामद किया गया। अब धीरे-धीरे उसके कई राज सामने आ रहे हैं। बाबा पर 16 छात्राओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे उसके खिलाफ सबूत और मजबूत हो रहे हैं।  जांचकर्ताओं का कहना है कि सरस्वती जुलाई से विदेश में था और 6 अगस्त को भारत लौटा था। 

.

.