PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट पर किया गया इमजरजेंसी अलर्ट,

mumbai-delhi-indigo-flight-received-bomb-threat-emergency-declared-igi-airport

PTB Big न्यूज़ मुंबई : मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार (30 सितंबर) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगा की फ्लाइट 6E 762 मुंबई से रवाना हुई थी। इसे करीब सुबह 8 बजे उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया,

.

.

हालांकि जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। इस फ्लाइट में करीब 200 यात्री सवार थे. धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयारी की गई। हालांकि, जांच के बाद यह पता चला कि यह धमकी ‘नॉन-स्पेसिफिक’ यानी स्पष्ट रूप से किसी सटीक खतरे की ओर इशारा नहीं कर रही थी,

.

.

बावजूद इसके, किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और विमान की तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 762 में सुरक्षा खतरा देखा गया।

.

.

स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट शेयर करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे यात्री, पायलट और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

.

.