PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

क्योंकि सास भी कभी बहू सीजन 2 धारावाहिक में बिल गेट्स निभाएंगे एहम भूमिका,

because-bill-gates-will-play-the-role-of-saas-bhi-kabhi-bahu-in-the-serial-delhi

.

PTB News मनोरंजन : एकता कपूर का मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मशहूर बिजनेसमैन बिल गेट्स एक स्पेशल कैमियो कर सकते हैं। ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल गेट्स शो में स्मृति ईरानी के किरदार तुलसी विरानी के साथ एक वीडियो कॉल में नजर आएंगे। यह कहानी करीब तीन एपिसोड तक चलेगी, जिसमें 2 में बिल गेट्स दिखेंगे। यह कहानी गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने पर आधारित होगी।

.

.

बिल गेट्स की संस्था ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ इन मुद्दों पर काम करती है। इसलिए स्मृति ईरानी ने इस शो के जरिए लोगों को जागरूक करने का फैसला किया। बिल गेट्स का ये कैमियो बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की साझेदारी में बनाया गया है, जो दुनिया भर में हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े मुद्दों पर काम करता है। इस शो में कई सामाजिक मुद्दे जैसे उम्र बढ़ने की समस्या, बॉडी शेमिंग और झूठे घरेलू हिंसा के केस दिखाए जा चुके हैं।

.

.

शो के मेकर्स ने मीडिया से कहा- हमने महिलाओं और पुरुषों की रोजमर्रा की समस्याओं को दिखाया है। टीवी पर ऐसे मुद्दे उठाना जरूरी है। पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन 29 जुलाई से स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 10:30 बजे आ रहा है। यह शो ओरिजिनल सीरीज के 25 साल पूरे होने पर लाया गया है। इस सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

.

.

साथ ही शो में रोहित सुचांती, शगुन शर्मा, और तनीषा मेहता भी शामिल हैं। बता दें कि टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी, इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। पहले सीजन की शुरुआत 3 जुलाई साल 2000 से हुई थी। ये शो 2008 तक चला था। 8 साल में इसके 1833 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। एकता कपूर के इस शो में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय, मंदिरा बेदी, सुधा शिवपुरी, जया भट्टाचार्या, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान अहम किरदारों में थे।

.